Unnao News:-नोटिस दरकिनार…धड़ल्ले से संचालित होने लगे बेमानक निजी हास्पिटल व जांच केंद्र

By Sanvaad News

Published on:

Follow Us

उन्नाव, संवाद पत्र । बीते दिन कस्बे में बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित निजी हॉस्पिटल व जांच केंद्रों पर मुख्यालय से गठित स्वास्थ्य टीम ने छापेमारी की थी। इस छापेमारी से बिना पंजीयन संचालित हॉस्पिटल व जांच केंद्र संचालकों में खलबली मच गई थी। 

जिसमें से कुछ अपने संस्थानों में ताला डालकर भाग निकले थे। परंतु जांच करने पहुंची स्वास्थ्य टीम ने बिना पंजीयन संचालित हॉस्पिटल व जांच केंद्रों पर नोटिस चस्पा कर उनके विरुद्ध कार्रवाई का अल्टीमेटम दिया था। इसके बावजूद अभी भी यह सभी धड़ल्ले से संचालित किए जा रहे है।

बता दें कि बीते मंगलवार सफीपुर कस्बे में बिना पंजीयन के संचालित निजी हॉस्पिटल, अल्ट्रासाउंड सेंटर व पैथोलाजी सेंटरों पर मुख्यालय से गठित स्वास्थ्य टीम में शामिल मियागंज सीएचसी के चिकित्साधीक्षक डॉ. नितिन व छय रोग विशेज्ञ डॉ. मनीष कुमार ने छापेमारी की थी। 

जिसमें कई हॉस्पिटल, अल्ट्रासाउंड सेंटर व पैथोलाजी सेंटरों में बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित होने पर नोटिस चस्पा कर पंजीयन होने के बाद ही उनका संचालन करने का अल्टीमेटम दिया था। परंतु राजनैतिक संरक्षण व विभागीय सांठगांठ से हॉस्पिटल व जांच केंद्रों का संचालन धड़ल्ले से कर गरीब जनता का जांच व इलाज के नाम पर शोषण किया जा रहा है। 

इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सत्य प्रकाश ने बताया कि बिना रजिस्ट्रेशन संचालित निजी हॉस्पिटल व जांच केंद्रों के संचालकों को पंजीयन सहित आवश्यक दस्तावेजों के साथ 17 तारीख को प्रस्तुत होने के लिये कहा गया है। जो लोग बिना रजिस्ट्रेशन के हॉस्पिटल या जांच केंद्र संचालित कर रहे हैं उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। 

वहीं, टीम में शामिल रहे मियागंज के चिकित्साधीक्षक डॉ. नितिन ने कहा कि छापेमारी के दौरान मानक विहीन जांच केंद्र व नर्सिंग होम बंद पाए गए थे। उनके विरुद्ध सीएमओ को रिपोर्ट तैयार कर भेजी जा चुकी है।

Sanvaad News

आपका स्वागत है संवाद पत्र में, जहाँ हम आपको ताज़ा खबरों और घटनाओं से अवगत कराते हैं। हमारी टीम हर समय तत्पर है ताकि आपको सबसे सटीक और नवीनतम समाचार मिल सकें। राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, और तकनीक से संबंधित खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें। संवाद न्यूज़ - आपकी आवाज़, आपकी खबर।

Leave a Comment