Unnao Crime:-चेन स्नैचिंग करते हुए युवक को भीड़ ने पकड़ कर की पिटाई…घटना का VIDEO सोशल मीडिया में वायरल

By Sanvaad News

Published on:

Follow Us

उन्नाव, संवाद पत्र । सदर कोतवाली क्षेत्र के कचौड़ी गली में चेन स्नैचिंग की एक घटना में लुटेरे को स्थानीय लोगों ने पकड़कर लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। घटना की शुरुआत तब हुई जब लुटेरा एक महिला से चेन छीनकर भाग रहा था। घटना के समय सड़क पर मौजूद लोगों ने देखा कि लुटेरा भागने की कोशिश कर रहा था। 

मौजूद लोगों ने युवक का पीछा किया और उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। स्थानीय निवासियों ने लुटेरे की कड़ी धुनाई शुरू कर दी। मारपीट के दौरान लुटेरे के कपड़े फट गए और उसकी स्थिति काफी खराब हो गई। इस दौरान हुई पिटाई का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसमें लुटेरे की पिटाई की पूरी घटना देखी जा सकती है। 

वीडियो में साफ नजर आता है कि लुटेरा अत्यधिक पिटाई के बाद जख्मी और बेहाल हो गया था। हालांकि वॉयरल वीडियो की पुष्टि अमृत विचार डॉट कॉम नहीं करता है। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लुटेरे को भीड़ से बचाया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही। पुलिस के अनुसार, लुटेरे के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी और मामले की जांच की जा रही है।

Sanvaad News

आपका स्वागत है संवाद पत्र में, जहाँ हम आपको ताज़ा खबरों और घटनाओं से अवगत कराते हैं। हमारी टीम हर समय तत्पर है ताकि आपको सबसे सटीक और नवीनतम समाचार मिल सकें। राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, और तकनीक से संबंधित खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें। संवाद न्यूज़ - आपकी आवाज़, आपकी खबर।

Leave a Comment