Unnao :-में बारिश का दंश झेल रहे बच्चे…विद्यालय के कमरों में पहुंचा पानी, पढ़ाई बंद

By Sanvaad News

Published on:

Follow Us

उन्नाव, संवाद पत्र । इन दिनों हो रही झमाझम बारिश के पानी ने विद्यालयों की व्यवस्था की पोल खोल दी है। जलभराव से निपटने के लिए तमाम दावे किए गए लेकिन विद्यालय परिसर व आसपास हुए जलभराव ने मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। 

मंगलवार और बुधवार देर रात हुई बारिश से जिले के परिषदीय विद्यालयों के साथ माध्यमिक विद्यालयों में भी हर तरफ पानी ही पानी नजर आया। इससे छात्र-छात्राओं को पानी के बीच से होकर कक्षाओं में जाना पड़ा। वहीं कहीं-कहीं तो विद्यालयों की कक्षाओं तक में भी पानी भरा रहा। जिससे शिक्षक और छात्र परेशान रहे। जिससे वहां पढ़ाई तक बंद करानी पड़ गई।

जिले में परिषदीय विद्यालयों की संख्या 2709 है। जिसमें करीब एक सैकड़ा से अधिक परिषदीय विद्यालयों में बारिश का पानी भरने की समस्या अधिक गंभीर है। इन विद्यालयों में जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराने के साथ ही मिट्टी भराने के जिम्मेदार विभागों के दावे की पोल खुलती नजर आ रही है। 

बिछिया ब्लॉक के गांव तौरा के मजरे खरगी खेड़ा स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर के साथ ही कक्षाओं में भरे बारिश के पानी का नजारा देखने वाला रहा। पूरा परिसर पानी से लबालब था। जिससे बच्चे व शिक्षक जलनिकासी न होने से परेशान रहे। वहीं कक्षाओं में पानी भरा होने से बच्चों को मजबूर होकर घर लौटना पड़ा। विद्यालय परिसर तालाब बना रहा। कक्षाओं तक पहुंचना मुश्किल हो गया। 

बोले जिम्मेदार…

जिला बेसिक शिक्षाधिकारी संगीता सिंह ने बताया कि जलभराव वाले विद्यालय चिन्हित कराये जा रहे हैं। जलनिकासी दुरुस्त कराने व मिट्टी भराने का काम विभाग और ग्राम पंचायतों से कराया जा रहा है।

Sanvaad News

आपका स्वागत है संवाद पत्र में, जहाँ हम आपको ताज़ा खबरों और घटनाओं से अवगत कराते हैं। हमारी टीम हर समय तत्पर है ताकि आपको सबसे सटीक और नवीनतम समाचार मिल सकें। राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, और तकनीक से संबंधित खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें। संवाद न्यूज़ - आपकी आवाज़, आपकी खबर।

Leave a Comment