Sawan 2024: सावन का तीसरा सोमवार आज…स्नान के बाद भक्त कर रहे भोले बाबा के दर्शन, जयघोष से गूंज उठे मंदिर

By Sanvaad News

Published on:

Follow Us

कानपुर, संवादपत्र । सावन माह के तीसरे सोमवार को शिव मंदिरों में बाबा के भक्तों की लंबी-लंबी कतारें लगी हुई है। भक्त लाइन में लगकर बाबा भोलेनाथ के दर्शन कर रहे है। शहर के आनंदेश्वर मंदिर परमट, नागेश्वर मंदिर नयागंज, नवाबगंज स्थित जागेश्वर मंदिर, खेरेश्वर मंदिर शिवराजपुर, खेरेपति मंदिर माल रोड, सिद्धनाथ मंदिर जाजमऊ, कैलाशपति मंदिर शिवाला समेत अन्य मंदिर बम-बम भोले, हर-हर महादेव व बम-बम बाबा के जयकारों से गूंज रहे है। शिवालयों में भक्त जलाभिषेक, धतूरा, नीले फूल, बेल पत्र, बेल अर्पण कर रहे है।

जल, दूध अर्पित कर बाबा भोलेनाथ की भक्त कर रहे पूजा

इस दौरान महिला व पुरुष श्रद्धालुओं ने शिवालयों में पहुंचकर भगवान भोलेशंकर पर फल, फूल, नवैद्य, भांग, धधुरा, बेलपत्र, जल, दूध आदि चढ़ाकर पूजा अर्चना की। भोर पहर से ही मंदिरों में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। वहीं, सावन मास के तीसरे सोमवार को लेकर शिव मंदिरों में आने वाले भक्त गंगा स्नान के बाद बाबा के दर्शन कर रहे है। भक्तों ने पूजा-अर्चना कर सुख शांति की कामना की।

सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में भक्त

शिव मंदिरों में दर्शन करने आ रहे भक्त सीसीटीवी की निगरानी में है। पुलिस के द्वारा बनाए गए कंट्रोल रूम और मंदिर प्रशासन की ओर से बनाए कंट्रोल रूम से निगरानी की जा रही है। इसके साथ मंदिर में पुलिस तैनात है।

Sanvaad News

आपका स्वागत है संवाद पत्र में, जहाँ हम आपको ताज़ा खबरों और घटनाओं से अवगत कराते हैं। हमारी टीम हर समय तत्पर है ताकि आपको सबसे सटीक और नवीनतम समाचार मिल सकें। राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, और तकनीक से संबंधित खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें। संवाद न्यूज़ - आपकी आवाज़, आपकी खबर।

Leave a Comment