प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिन आज, CM योगी समेत UP के कई नेताओं ने दी बधाई, जानिए किसने क्या कहा..

By Sanvaad News

Published on:

Follow Us

लखनऊ,संवाद पत्र। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 74वां जन्मदिन है। पीएम मोदी को उनके जन्मदिन के मौके पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) समेत अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं और अन्य जानीमानी हस्तियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। विदेश से भी उनको जन्मदिन के शुभकामना संदेश भेजे गए हैं।

इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी पीएम मोदी को उनके जन्मदिन के उपलक्ष्य पर उन्हें बधाई दी है। सीएम योगी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, 140 करोड़ देश वासियों के जीवन को सुखमय बनाने के लिए अविराम साधनारत, विश्व के सबसे लोकप्रिय राजनेता, ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के स्वप्न दृष्टा, हम सभी के मार्गदर्शक, यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हृदयतल से बधाई!

इसके साथ ही सीएम योगी ने लिखा  Nation First की पावन भावना से ओतप्रोत, अंत्योदय के प्रण और ‘विकसित भारत-आत्मनिर्भर भारत’ के लक्ष्य की सिद्धि को समर्पित आपके जीवन का हर क्षण हमारे लिए प्रेरणा है। आपके अभिभावकत्व में वंचित को वरीयता प्राप्त हुई है। देश आज दुनिया का ग्रोथ इंजन बनने की दिशा में गतिशील है। हमारा लोकतंत्र दिनानुदिन मजबूत हो रहा है। आप सच्चे अर्थों में भारत के ‘अमृतकाल के सारथी’ हैं। 25 करोड़ प्रदेश वासियों की ओर से प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य तथा सुदीर्घ जीवन की प्राप्ति हो और हम सभी को सदैव आपका मार्गदर्शन प्राप्त होता रहे।

केशव मौर्य ने भी दी बधाई

पीएम मोदी को उनके जन्म दिन के बाधाई देते हुए यूपी के डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने एक्स पर लिखा, 500 वर्षों से रामलला के भक्तों के स्वप्न को भव्य व दिव्य श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के निर्माण के रूप में साकार करने व बाबा विश्वनाथ धाम के गौरव को पुनर्स्थापित करने तथा धारा 370 का निरस्तीकरण करने सहित अनेक ऐतिहासिक व कठोर निर्णय लेने वाले कर्मयोगी, विश्व में भारत का परचम लहराने वाले, गरीबों, पिछड़ों और वंचितों को सम्मान देकर सामाजिक न्याय की पटकथा के सबसे बड़े लेखक, विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय व शक्तिशाली राजनेता, एक भारत-श्रेष्ठ भारत के शिल्पकार, करोड़ों देशवासियों के हृदय सम्राट तथा हम सभी के प्रेरणा स्रोत व मार्गदर्शक, विकास पुरुष यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं। प्रभु श्रीराम जी से प्रार्थना है कि आप दीर्घायु हों और सदैव स्वस्थ एवं प्रसन्न रहें। विगत 10 वर्षों में मा0 मोदी जी के करिश्माई नेतृत्व ने देश के हर वर्ग में एक अभूतपूर्व ऊर्जा का संचार किया है।

उनके जन्मदिन को खास बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेताओं ने अलग-अलग तैयारियां की है। प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन उनके कामकाज के अन्य दिनों जैसा ही होता है, लेकिन इस अवसर को भाजपा सेवा पर्व के पखवाड़े के रूप में मना रही है। हर साल भाजपा नागरिकों के कल्याण और मानवता की सेवा के जज्बे की प्रतिबद्धता के रूप में मनाती है।

Sanvaad News

आपका स्वागत है संवाद पत्र में, जहाँ हम आपको ताज़ा खबरों और घटनाओं से अवगत कराते हैं। हमारी टीम हर समय तत्पर है ताकि आपको सबसे सटीक और नवीनतम समाचार मिल सकें। राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, और तकनीक से संबंधित खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें। संवाद न्यूज़ - आपकी आवाज़, आपकी खबर।

Leave a Comment