Lulu Mall :-में हुई चोरी, शातिर महिलाओं ने कल्याण ज्वेलर्स के शोरूम से पार किया सोने के कंगन

By Sanvaad News

Published on:

Follow Us

लखनऊ, संवाद पत्र । सुशांत गोल्फ सिटी के लुलु मॉल स्थित कल्याण ज्वेलर्स के शोरूम से दो सोने के कंगन चोरी हो गए। जिनकी कीमत करीब 3 से 4 लाख रुपये बताई जा रही है। मैनेजर ने सुशांत गोल्फ सिटी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
शोरूम के मैनेजर पवन कुमार जायसवाल के मुताबिक 11 सितंबर की रात 9 बजे शोरूम बंद करने के समय कर्मचारियों से जेवरात का मिलान कराया। इसमें दो कंगन कम मिले। कंगन का वजन करीब 43.76 ग्राम था।

सीसीटीवी कैमरा चेक किए गए। शाम करीब 6 बजे की रिकार्डिंग में 3 महिलाएं कंगन देखने शोरूम में आई थीं। उन्हें कर्मचारी आकाश सिंह व महक गुप्ता कंगन दिख रहे थे। इसी बीच उन महिलाओं ने दो कंगन चोरी कर लिए। इसकी जानकारी कर्मचारियों को नहीं हो सकी। कंगन चोरी करने के बाद महिलाएं बाहर चली गईं।

मैनेजर ने बताया कि इसकी जानकारी मालिक को दे दी है। पुलिस को चोरी की सूचना के साथ सीसीटीवी कैमरे का फुटेज भी दिए गए हैं। प्रभारी निरीक्षक अंजनी मिश्रा के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। फुटेज के आधार पर महिलाओं की तलाश की जा रही है।

Sanvaad News

आपका स्वागत है संवाद पत्र में, जहाँ हम आपको ताज़ा खबरों और घटनाओं से अवगत कराते हैं। हमारी टीम हर समय तत्पर है ताकि आपको सबसे सटीक और नवीनतम समाचार मिल सकें। राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, और तकनीक से संबंधित खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें। संवाद न्यूज़ - आपकी आवाज़, आपकी खबर।

Leave a Comment