Lucknow University का दीक्षांत समारोह शुरू, लड़कियों ने एक बार फिर मारी बाजी, शैलजा चौरसिया को मिले सबसे अधिक पदक

By Sanvaad News

Published on:

Follow Us

लखनऊ, संवाद पत्र।   लखनऊ विश्वविद्यालय का 67 वां दीक्षांत समारोह का आयोजन हो गया है। इस दौरान एक लाख 6 हजार 306 स्टूडेंट्स को डिग्री बांटी जा रही हैं। जिसमें  62111 लड़कियां और 44195 लड़के शामिल हैं। इसके साथ ही 110 मेधावियों को 196 मेडल दिए जाएंगे। 

समारोह की अध्यक्षता कुलाधिपति और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल द्वारा की जा रही है। मुख्य अतिथि के तौर पर नालंदा विश्वविद्यालय के पूर्व कुलाधिपति और कंप्यूटर वैज्ञानिक, परम सुपर कंप्यूटर के  जनक पद्मम भूषण डॉ. विजय पांडुरंग भातकर, अति विशिष्ट अतिथि के तौर पर कैबिनेट मंत्री उच्च शिक्षा विभाग योगेन्द्र उपाध्यायय शामिल हुए एंव विशिष्ट अतिथि के रुप में राज्य मंत्री उच्च शिक्षा विभाग की रजनी तिवरी मौजूद हैं। 

डिजी लॉकर पर मिलेंगी मार्कशीट। 

डिजी लाकर में छात्रों की डिग्री और मार्कशीट अपलोड कर दी गई हैं। जिसे कुलाधिपति ने अपने अपलोड किया है। वहीं हार्ड कॉपी दीक्षांत समारोह के तुरंत बाद सभी छात्रों को भारतीय पोस्ट के माध्यम से उनके घर भेजवा दी जाएंगी। अब तक ABC ID 3,40,351 छात्रों की बन गई है।

संलग्न प्रपत्र के अनुसार डिजी लाकर पर अपलोड करने और छात्रों को दी जाने वाली डिग्री और मार्कशीट यह हैं-

  1. टोटल डिग्री-106306 फिमेल-62111 मेल-44195
  2. कैंपस (इंक्लूडिंग एचडी)-7049 फीमेल-3418 मेल-3631 
  3. लखनऊ (एक्सक्लूडिंग कैंपस)-36877 फीमेल-23122 मेल-13745 
  4. हरदोई-19039 फीमेल-8753 मेल-10286 
  5. लखीमपुर खीरी-13019 फीमेल-8059 मेल-4970 
  6. रायबरेली-15171 फीमेल-9351 मेल-5820 
  7. सीतापुर 15151 फीमेल 9445 मेल 5706
इन्हें मिले सबसे ज्यादा पदक। 

1- शैलजा चौरिसया- 13 पदक
2- रीमा चौधरी- 9 पदक
3- वैशंवी मिश्रा- 9 पदक
4- जुही पटेल- 6 पदक
5- हार्दिक गुप्ता- 6 पदक
6- अनुराग सिंह- 5 पदक
7- देवेंद्र यादव- 4 मेडल
8- अरपन शुक्ला- 4 मेडल
9-  अर्पिता गौडविन- 4 मेडल
10-  जानवी पटेल- 4 मेडल।

Sanvaad News

आपका स्वागत है संवाद पत्र में, जहाँ हम आपको ताज़ा खबरों और घटनाओं से अवगत कराते हैं। हमारी टीम हर समय तत्पर है ताकि आपको सबसे सटीक और नवीनतम समाचार मिल सकें। राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, और तकनीक से संबंधित खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें। संवाद न्यूज़ - आपकी आवाज़, आपकी खबर।

Leave a Comment