Kolkata Rape-Murder Case: CBI के समक्ष पेश हुए TMC विधायक निर्मल घोष, होगी पूछताछ –

By Sanvaad News

Updated on:

Follow Us

कोलकाता संवाद पत्र । कोलकाता के आर जी कर अस्पताल में महिला चिकित्सक के साथ दुष्कर्म और हत्या मामले की जांच के सिलसिले में तृणमूल कांग्रेस के विधायक निर्मल घोष सोमवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) अधिकारियों के समक्ष पेश हुए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 

अधिकारियों ने बताया कि तृणमूल कांग्रेस के पानीहाटी से विधायक घोष सुबह करीब साढ़े 10 बजे साल्टलेक स्थित सीबीआई के सीजीओ कॉम्प्लेक्स कार्यालय पहुंचे। सीबीआई के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने उन्हें आर जी कर अस्पताल की घटना पर पूछताछ के लिए बुलाया था।’’ उन्होंने कहा कि माना जा रहा है कि घोष ने ‘‘मृतक चिकित्सक के अंतिम संस्कार की जल्दबाजी में व्यवस्था करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।’’ 

कोलकाता के राजकीय आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के सेमिनार हॉल में नौ अगस्त को स्नातकोत्तर प्रशिक्षु का शव गंभीर चोटों के साथ मिला था। कथित तौर पर उसके साथ दुष्कर्म किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई। इस मामले में अब तक अस्पताल के पूर्व प्राचार्य सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।  

Sanvaad News

आपका स्वागत है संवाद पत्र में, जहाँ हम आपको ताज़ा खबरों और घटनाओं से अवगत कराते हैं। हमारी टीम हर समय तत्पर है ताकि आपको सबसे सटीक और नवीनतम समाचार मिल सकें। राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, और तकनीक से संबंधित खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें। संवाद न्यूज़ - आपकी आवाज़, आपकी खबर।

Leave a Comment