Kanpur Accident: घाटमपुर इंस्पेक्टर की कार अन्ना मवेशी से टकराकर पलटी…बाल-बाल बचे इंस्पेक्टर

By Sanvaad News

Published on:

Follow Us

कानपुर, संवादपत्र । घाटमपुर थाने में तैनात इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह अन्ना मवेशी की चपेट में आकर पलट गई। जिसमें कार क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें घाटमपुर सीएचसी पहुंचाया। जहां डाॅक्टर ने उनका उपचार किया है।

घाटमपुर इंस्पेक्टर ने बताया कि अचानक अन्ना मवेशी सामने आ गया। ब्रेक लगाई और कार अन्यियंत्रित होकर खड्ड में पलट गई। हादसे में वह बाल-बाल बच गए। 

घाटमपुर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह बीते दिन प्रयागराज निवासी एक रिश्तेदार के निधन होने पर उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने गये थे। वहां से देर रात लगभग 12 बजे वह अपनी कार से घाटमपुर वापस आ रहे थे। वह कानपुर सागर हाइवे पर स्थित जगन्नाथपुर गांव के पास पहुंचे तभी अचानक उनकी कार के सामने अन्ना मवेशी सामने आ गया। 

जिसको बचाने के लिए उन्होंने अचानक ब्रेक लगा दी। लेकिन कार अन्ना मवेशी से कराकर अनियंत्रित होकर खड्ड में पलट गई। यहां से निकल रहे राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घाटमपुर इंस्पेक्टर को कार से बाहर निकालकर घाटमपुर सीएचसी पहुंचाया, जहां डाॅक्टर ने इंस्पेक्टर का उपचार किया है।

Sanvaad News

आपका स्वागत है संवाद पत्र में, जहाँ हम आपको ताज़ा खबरों और घटनाओं से अवगत कराते हैं। हमारी टीम हर समय तत्पर है ताकि आपको सबसे सटीक और नवीनतम समाचार मिल सकें। राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, और तकनीक से संबंधित खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें। संवाद न्यूज़ - आपकी आवाज़, आपकी खबर।

Leave a Comment