Kanpur: रेलवे क्वार्टर कब्जा मुक्त कराने के लिए चला बुलडोजर; इतने करोड़ रुपये की जमीन कराई गई खाली…

By Sanvaad News

Published on:

Follow Us

कानपुर, अमृत विचार। ओल्ड इंडिया आप्टिक रेलवे कालोनी परिसर में मंगलवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चला। रेलवे के सहायक मंडल अभियंता व भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में 24 क्वार्टरों में अवैध कब्जों पर बुलडोजर चला और परिसर की खाली जमीनों से अतिक्रमण हटवाया गया। निष्प्रयोज्य क्वार्टरों को खाली कराकर उन पर भी बुलडोजर चला। परिसर की खाली कराई गई जमीन की कीमत तीन करोड़ है।

रेलवे कालोनी परिसर में पुलिस ने चिह्नित कब्जों से अतिक्रमण हटवाया। इस दौरान सीनियर सेक्शन इंजीनियर वंदना चौरसिया, आरपीएफ दरोगा हिमांशु शर्मा, बाबूपुरवा पुलिस, पीएसी बल मौजूद रहा। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि कालोनियों में अवैध कब्जों पर निरंतर बुलडोजर चलाओ अभियान चलता रहेगा।

Sanvaad News

आपका स्वागत है संवाद पत्र में, जहाँ हम आपको ताज़ा खबरों और घटनाओं से अवगत कराते हैं। हमारी टीम हर समय तत्पर है ताकि आपको सबसे सटीक और नवीनतम समाचार मिल सकें। राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, और तकनीक से संबंधित खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें। संवाद न्यूज़ - आपकी आवाज़, आपकी खबर।

Leave a Comment