कानपुर ;कानपुर में सौतेले पिता ने बेटी के साथ किया दुष्कर्म, फिर पत्नी और पीड़िता को बेरहमी से पीटा, जानिए पूरा मामला।

By Sanvaad News

Published on:

Follow Us

कानपुर, संवाद पत्र । कल्याणपुर थानाक्षेत्र में पिता ने सौतेली बेटी के साथ दुष्कर्म कर डाला। घटना का विरोध करने पर आरोपी ने अपनी पत्नी व पीड़िता के साथ मारपीट भी की। किशोरी की मां की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

कल्याणपुर में किराए के मकान में रहने वाले एक मजदूर ने कुछ समय पहले एक तलाकशुदा महिला से शादी की थी। महिला के पहले पति से 15 साल की एक बेटी भी है। आरोप है कि चार माह पहले मजदूर ने अपनी सौतेली बेटी को घर पर अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। 

घटना के बाद आरोपी ने जान से मारने की धमकी देकर उसे चुप करा दिया था। बुधवार रात मजदूर ने दोबारा अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। बेटी के विरोध करने पर पिता ने मारपीट शुरू कर दी। बेटी की चीख सुन मौके पर पहुंची मां ने भी पति का विरोध किया। 

जिस पर भड़के आरोपी मजदूर ने मां-बेटी को बेरहमी से पीट दिया। इसके बाद मां पीड़ित बेटी को लेकर पुलिस के पास पहुंची। कल्याणपुर इंस्पेक्टर ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

Sanvaad News

आपका स्वागत है संवाद पत्र में, जहाँ हम आपको ताज़ा खबरों और घटनाओं से अवगत कराते हैं। हमारी टीम हर समय तत्पर है ताकि आपको सबसे सटीक और नवीनतम समाचार मिल सकें। राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, और तकनीक से संबंधित खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें। संवाद न्यूज़ - आपकी आवाज़, आपकी खबर।

Leave a Comment