Jigra :-8 साल बाद फिर साथ नजर आएंगे दिलजीत दोसांझ-आलिया भट्ट, खुशी से झूमे फैंस

By Sanvaad News

Published on:

Follow Us

नई दिल्ली। दिलजीत दोसांझ और आलिया भट्ट अपनी लोकप्रिय फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ के आठ साल बाद फिर से ‘जिगरा’ में साथ काम कर रहे हैं। अभिनेत्री आलिया भट्ट ने शुक्रवार को सोशल मीडिया मंच ‘इंस्टाग्राम’ पर एक पोस्ट में यह जानकारी दी। सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट द्वारा साझा की गई तस्वीर में आलिया भट्ट और दिलजीत दोसांझ कुर्सी पर बैठे हुए दिख रहे हैं।

‘जिगरा’ में दिलजीत दोसांझ का क्या किरदार रहने वाला इसके बारे में अभी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है, लेकिन प्रशंसक अनुमान लगा रहे हैं कि दोसांझ फिल्म के लिए एक गाना गाएंगे। वासन बाला द्वारा निर्देशित ‘जिगरा’ में वेदांग रैना भी हैं। यह फिल्म 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

इस फिल्म का निर्माण करण जौहर, अपूर्व मेहता, भट्ट, शाहीन भट्ट और सौमेन मिश्रा ने किया है। दोसांझ (40) ने 2016 में ‘उड़ता पंजाब’ से हिंदी सिनेमा में कदम रखा था। अभिषेक चौबे द्वारा निर्देशित इस फिल्म में शाहिद कपूर भी मुख्य भूमिका में थे। 

Sanvaad News

आपका स्वागत है संवाद पत्र में, जहाँ हम आपको ताज़ा खबरों और घटनाओं से अवगत कराते हैं। हमारी टीम हर समय तत्पर है ताकि आपको सबसे सटीक और नवीनतम समाचार मिल सकें। राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, और तकनीक से संबंधित खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें। संवाद न्यूज़ - आपकी आवाज़, आपकी खबर।

Leave a Comment