Haryana Election 2024:-हरियाणा में BJP को बड़ा झटका, कर्णदेव काम्बोज कांग्रेस में हुए शामिल

By Sanvaad News

Published on:

Follow Us

चंडीगढ़। भाजपा की हरियाणा इकाई के नेता एवं पूर्व मंत्री कर्णदेव काम्बोज शुक्रवार को पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए। काम्बोज ने अगले महीने होने वाले हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए टिकट नहीं मिलने के बाद हाल ही में भाजपा की प्रदेश इकाई के अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) मोर्चा के प्रमुख पद से इस्तीफा दे दिया था। काम्बोज रादौर या इंद्री सीट से टिकट चाह रहे थे।

यहां जारी एक बयान में कहा गया कि वह पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और प्रदेश कांग्रेस प्रमुख उदयभान की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हुए। काम्बोज ने पिछले सप्ताह दावा किया था कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पार्टी में नये-नये शामिल हुए कई लोगों और दलबदलुओं को टिकट दिया है, जबकि उन लोगों की अनदेखी की है, जो वर्षों से काम कर रहे थे। हरियाणा की 90 विधानसभा सीट के लिए मतदान पांच अक्टूबर को होगा और मतों की गिनती आठ अक्टूबर को होगी।

Sanvaad News

आपका स्वागत है संवाद पत्र में, जहाँ हम आपको ताज़ा खबरों और घटनाओं से अवगत कराते हैं। हमारी टीम हर समय तत्पर है ताकि आपको सबसे सटीक और नवीनतम समाचार मिल सकें। राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, और तकनीक से संबंधित खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें। संवाद न्यूज़ - आपकी आवाज़, आपकी खबर।

Leave a Comment