Duleep Trophy 2024: श्रेयस अय्यर के नहीं आ पा रहे अच्छे दिन, एक बार फिर डक का शिकार

By Sanvaad News

Published on:

Follow Us

Shreyas Iyer Duleep Trophy 2024: श्रेयस अय्यर। एक ऐसा खिलाड़ी जिसमें अपार संभावनाएं देखी गईं। कहा गया कि ये तीनों फॉर्मेट का बल्ले​बाज है। यहां तक कि कुछ लोग तो उनमें ​भविष्य का कप्तान भी देखने लगे थे, लेकिन इस वक्त श्रेयस अय्यर एक खराब दौर से गुजर रहे हैं। उनके बल्ले से ​रन निकलने के लिए तैयार ही नहीं हैं। उनका सेलेक्शन भारत बनाम बांग्लादेश सीरीज के लिए नहीं किया गया है। उम्मीद थी कि वे दलीप ट्रॉफी में खेलते हुए अपना जलवा दिखाएंगे, लेकिन यहां भी फ्लॉप साबित हुए। इससे उनके टीम में वापसी की संभावनाएं और भी धूमिल होती जा रही हैं।

दलीप ट्रॉफी में बिना खाता खोले ही आउट हो गए श्रेयस अय्यर 

दलीप ट्रॉफी 2024 में श्रेयस अय्यर टीम डी के लिए खेल रहे हैं। वे ना केवल खिलाड़ी हैं, बल्कि वे इस टीम की कप्तानी भी कर रहे हैं। ये उनका दूसरा मुकाबला है। आज सुबह जब वे ​बल्लेबाजी के लिए आए तो उम्मीद थी कि बेहतरीन खेल दिखाकर वे अपनी टीम को मजबूती देंगे, क्योंकि पहला विकेट जल्दी गिरने के बाद वे तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए थे। उन्होंने 7 बॉल का सामना भी किया, लेकिन ​इसके बाद भी उनका खाता नहीं खुला और डक पर आउट होकर पवेलियन लौट गए। उन्हें खलील अहमद ने अपना शिकार बनाया। 

दलीप ट्रॉफी के पहले मैच में भी नहीं खेल पाए बड़ी पारी 

इससे पहले इसी दलीप ट्रॉफी के पहले मुकाबले में उन्होंने पहली पारी में 9 और दूसरी में 54 रन बनाए थे। हालांकि ये उनके जैसे बल्लेबाज के लिए नाकाफी होते हैं। यही कारण रहा कि उनकी टीम पहला मैच 4 विकेट से हार गई थी। हालांकि अभी इसी मैच की एक और पारी उनके पास है, उसमें अगर वे खुद को सा​बित करना चाहें तो बड़ी पारी खेल सकते हैं। 

श्रेयस अय्यर का टेस्ट टीम इंडिया के आंकड़े 

श्रेयस अय्यर ने अब तक भारतीय टीम केलिए कुल 14 मुकाबले खेले हैं, इसमें उनके नाम 811 रन हैं। उन्होंने एक शतक और चार अर्धशतक लगाए हैं। उनका औसत 36.86 का है और वे 63 के करीब के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट फरवरी 2024 में खेला था, लेकिन उनके बल्ले से रन नहीं निकले, इसके बाद वे अपनी जगह टेस्ट टीम इंडिया से गवां बैठे। 

Sanvaad News

आपका स्वागत है संवाद पत्र में, जहाँ हम आपको ताज़ा खबरों और घटनाओं से अवगत कराते हैं। हमारी टीम हर समय तत्पर है ताकि आपको सबसे सटीक और नवीनतम समाचार मिल सकें। राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, और तकनीक से संबंधित खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें। संवाद न्यूज़ - आपकी आवाज़, आपकी खबर।

Leave a Comment