Bangladesh Violence : बांग्लादेश में अब प्रदर्शनकारियों ने सुप्रीम कोर्ट को घेरा, चीफ जस्टिस ओबैदुल हसन ने किया इस्तीफे का ऐलान

By Sanvaad News

Published on:

Follow Us

ढाका। बांग्लादेश में हिंसा अभी खत्म नहीं हुई है। शनिवार को एक बार फिर से विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। प्रदर्शनकारियों ने अब ढाका में सुप्रीम कोर्ट को घेर लिया है और चीफ जस्टिस सहित सभी जजों को एक घंटे के भीतर इस्तीफा देने को कहा। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि अगर जज और चीफ जस्टिस ओबैदुल हसन इस्तीफा नहीं देते हैं तो वे उनके आवासों पर धावा बोल देंगे।

राजधानी ढाका में प्रदर्शन को बढ़ता देख बांग्लादेश के चीफ जस्टिस ओबैदुल हसन ने न्यायपालिका के प्रमुख के पद से इस्तीफा देने का फैसला किया। वह शाम को राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन से चर्चा करने के बाद अपना इस्तीफा सौंपेंगे। हाल ही में बांग्लादेश में हुए जबरदस्त विरोध प्रदर्शनों के बाद शेख हसीना को प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने के लिए मजबूर होना पड़ा था।

क्यों भड़के प्रदर्शकारी? 
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि सुप्रीम कोर्ट के  चीफ जस्टिस शेख हसीना से मिले हुए हैं। चीफ जस्टिस ने अंतरिम सरकार के खिलाफ शनिवार को पूरी कोर्ट की एक बैठक बुलाई, जिससे प्रदर्शनकारी भड़क गए। छात्रों और वकीलों समेत सैकड़ों प्रदर्शनकारी सुप्रीम कोर्ट की ओर बढ़ने लगे। अब्दुल मुकद्दिम नामक एक प्रदर्शनकारी ने दावा किया कि मुख्य न्यायाधीश अंतरिम सरकार को अवैध घोषित करने की साजिश रच रहे हैं।वहीं, बांग्लादेश में हसीना के इस्तीफे के बाद से हिंसा, लूटपाट और आगजनी की घटनाएं बढ़ गई हैं। इनके खिलाफ शुक्रवार को हिंदू जागरण मंच ने ढाका में प्रदर्शन किया।

Sanvaad News

आपका स्वागत है संवाद पत्र में, जहाँ हम आपको ताज़ा खबरों और घटनाओं से अवगत कराते हैं। हमारी टीम हर समय तत्पर है ताकि आपको सबसे सटीक और नवीनतम समाचार मिल सकें। राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, और तकनीक से संबंधित खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें। संवाद न्यूज़ - आपकी आवाज़, आपकी खबर।

Leave a Comment