कानपुर : सीसामऊ में मतदाताओं की आईडी चेक करने पर दो दरोगा निलंबित, सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने दर्ज कराई थी शिकायत,

By Sanvaad News

Published on:

Follow Us

कानपुर, संवाद पत्र । सीसामऊ सीट पर उपचुनाव के दौरान मतदाताओं की वोटर आईडी चेकिंग को लेकर चुनाव आयोग ने दो पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है।

बता दें, चुनाव आयोग के मना करने पर भी उत्तर प्रदेश में कानपुर नगर के कटेहरी विधानसभा सीट के सीसामऊ में पुलिस कर्मियों द्वारा मतदाताओं की वोटर आईडी चेक की गई थी। मामले में दोनों दरोगा को चुनाव आयोग ने निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही ड्यूटी पर तैनात सभी पुलिस कर्मियों को चुनाव प्रक्रिया का पूर्ण रूप से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

Sanvaad News

आपका स्वागत है संवाद पत्र में, जहाँ हम आपको ताज़ा खबरों और घटनाओं से अवगत कराते हैं। हमारी टीम हर समय तत्पर है ताकि आपको सबसे सटीक और नवीनतम समाचार मिल सकें। राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, और तकनीक से संबंधित खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें। संवाद न्यूज़ - आपकी आवाज़, आपकी खबर।

Leave a Comment