कानपुर, संवाद पत्र । सीसामऊ सीट पर उपचुनाव के दौरान मतदाताओं की वोटर आईडी चेकिंग को लेकर चुनाव आयोग ने दो पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है।
बता दें, चुनाव आयोग के मना करने पर भी उत्तर प्रदेश में कानपुर नगर के कटेहरी विधानसभा सीट के सीसामऊ में पुलिस कर्मियों द्वारा मतदाताओं की वोटर आईडी चेक की गई थी। मामले में दोनों दरोगा को चुनाव आयोग ने निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही ड्यूटी पर तैनात सभी पुलिस कर्मियों को चुनाव प्रक्रिया का पूर्ण रूप से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।













