कानपुर,संवाद पत्र। जाजमऊ थानाक्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने अपने पति पर आरोप लगाया कि उनका एटीएम चुराकर धीरे-धीरे करके खाते से दो लाख रुपये निकाल लिए। पीड़िता ने जाजमऊ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
ओमपुरवा निवासी आफरीन खान ने पुलिस को बताया कि अप्रैल में अपना खाता खुलवाया था। उसके बाद एटीएम कार्ड भी जारी कराया। लेकिन उसका पिन जेनरेट नहीं कराया था। इसके बाद उनके पति चांद खान ने उनका एटीएम कार्ड चुरा लिया। फिर उसका पिन जेनरेट कर धीरे-धीरे करके खाते से रुपये निकालता रहा।
कुछ दिन पहले जब उन्होंने खाते का बैलेंस चेक किया तो उसमें मात्र 448 रुपये ही बचे थे। इस बारे में जब उन्होंने पति से पूछा तो वह धमकाने लगा। तब उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इस संबंध में जाजमऊ थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।













