कानपुर :- महिला ने पति पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप, बोली- एटीएम चुराकर खाते से निकाले दो लाख

By Sanvaad News

Published on:

Follow Us

कानपुर,संवाद पत्र। जाजमऊ थानाक्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने अपने पति पर आरोप लगाया कि उनका एटीएम चुराकर धीरे-धीरे करके खाते से दो लाख रुपये निकाल लिए। पीड़िता ने जाजमऊ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

ओमपुरवा निवासी आफरीन खान ने पुलिस को बताया कि अप्रैल में अपना खाता खुलवाया था। उसके बाद एटीएम कार्ड भी जारी कराया। लेकिन उसका पिन जेनरेट नहीं कराया था। इसके बाद उनके पति चांद खान ने उनका एटीएम कार्ड चुरा लिया। फिर उसका पिन जेनरेट कर धीरे-धीरे करके खाते से रुपये निकालता रहा। 

कुछ दिन पहले जब उन्होंने खाते का बैलेंस चेक किया तो उसमें मात्र 448 रुपये ही बचे थे। इस बारे में जब उन्होंने पति से पूछा तो वह धमकाने लगा। तब उन्होंने पुलिस को सूचना दी।  इस संबंध में जाजमऊ थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Sanvaad News

आपका स्वागत है संवाद पत्र में, जहाँ हम आपको ताज़ा खबरों और घटनाओं से अवगत कराते हैं। हमारी टीम हर समय तत्पर है ताकि आपको सबसे सटीक और नवीनतम समाचार मिल सकें। राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, और तकनीक से संबंधित खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें। संवाद न्यूज़ - आपकी आवाज़, आपकी खबर।

Leave a Comment