‘3 हसीनाओं को एकसाथ डेट कर चुका हूं’, शादीशुदा और 2 बच्चों का पिता है ये एक्टर, कैमरे के सामने किया था खुलासा

By Sanvaad News

Published on:

Follow Us

नई दिल्ली। अजय देवगन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सिंघम अगेन’ को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं. इसमें वह एक बार फिर पुलिस ऑफिसर बाजीराव सिंघम के किरदार में दिखेंगे. इस बीच अजय देवगन का एक पुराना इंटरव्यू वायररल हो रहा है, जिसमें उन्होंने शादी से पहले अपनी लव लाइफ को लेकर खुलकर बात की. अजय देवगन ने खुलासा किया कि वह कई हसीनाओं को एक ही टाइम पर डेट कर चुके हैं.

कुछ समय पहले अजय देवगन ने जूम को इंटरव्यू दिया था, जिसका एक वीडियो रेडिट पर वायरल है. अजय देवगन से पूछा गया कि क्या उन्होंने कभी एकसाथ दो लड़कियों को डेट किया है. इसके जवाब में उन्होने कहा- हां. इसके बाद होस्ट ने पूछा कि तीन लड़कियों को एक ही टाइम पर डेट किया है? इस सवाल के जवाब में अजय देवगन बोल- हां शायद.

फ्रेंड्स विद बेनिफिट्स पर क्या बोले अजय देवगन?
अजय देवगन से जब पूछा जाता है कि क्या उन्होंने एकसाथ चार लड़कियों को डेट किया है, तो वह हंसने लगते हैं और जबाव में कहते हैं- नहीं, नहीं डेट किया है. जब फ्रेंड्स विद बेनिफिट्स पर उनकी राय पूछी गई तो उन्होंने कहा, ‘जनरेशंस बदल रही है और अगर इसे लेकर कंफर्टेबल है तो फिर यह ठीक है. दरअसल, हम इसे बहुत बड़ा मुद्दा बना लेते हैं, क्योंकि हमारी परवरिश ही ऐसी हुई है.’

Sanvaad News

आपका स्वागत है संवाद पत्र में, जहाँ हम आपको ताज़ा खबरों और घटनाओं से अवगत कराते हैं। हमारी टीम हर समय तत्पर है ताकि आपको सबसे सटीक और नवीनतम समाचार मिल सकें। राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, और तकनीक से संबंधित खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें। संवाद न्यूज़ - आपकी आवाज़, आपकी खबर।

Leave a Comment