हसीन जहां का गंभीर आरोप ,मोहम्मद शमी ने नहीं बनने दिया बेटी का पासपोर्ट?

By Sanvaad News

Published on:

Follow Us

खेल,संवाद पत्र । मोहम्मद शमी ने हाल ही में अपनी बेटी आयरा से मुलाकात थी और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था. इस वीडियो में वो काफी इमोशनल दिखे थे. अब उनकी पूर्व पत्नी इसे दिखावा बताया है और कई दूसरे आरोप लगाए हैं।

मोहम्मद शमी ने हाल ही में अपनी बेटी आयरा से मुलाकात की थी. उन्होंने अपनी बेटी आयरा के साथ मुलाकात के दौरान काफी इमोशनल दिखे थे, जिसका वीडियो भी शेयर किया था. अब शमी की पूर्व पत्नी हसीन जहां ने उन पर कुछ गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि उनकी बेटी का पासपोर्ट एक्सपायर हो गया है. नए पासपोर्ट के लिए शमी का साइन करना जरूरी हैं. इसलिए वह उनसे मिलने गई थी, लेकिन शमी ने साइन नहीं किया।

मुलाकात को बताया दिखावा

शमी ने अपनी बेटी आयरा से लंबे समय के बाद मुलाकात की थी. इसे लेकर उन्होंने सोशल मीडिया पर करहा कि जब वो अपनी बेटी से मिले तो ऐसा लगा जैसे समय थम गया है. अब उनकी पूर्व पत्नी आनंद बाजार डॉट कॉम की रिपोर्ट में इसे दिखावा बताया है. हसीन जहां ने शमी पर आरोप लगाए हैं कि वह अपनी बेटी के बारे में कभी नहीं पूछते है. सिर्फ खुद में ही बिजी रहते हैं. उन्होंने कहा कि ‘एक महीने पहले भी दोनों की मुलाकात हुई थी लेकिन तब उन्होंने पोस्ट नहीं किया था. लगता है उनके पास अभी पोस्ट करने के लिए कुछ नहीं था इसलिए ये वीडियो अपलोड कर दिया.।


Sanvaad News

आपका स्वागत है संवाद पत्र में, जहाँ हम आपको ताज़ा खबरों और घटनाओं से अवगत कराते हैं। हमारी टीम हर समय तत्पर है ताकि आपको सबसे सटीक और नवीनतम समाचार मिल सकें। राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, और तकनीक से संबंधित खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें। संवाद न्यूज़ - आपकी आवाज़, आपकी खबर।

Leave a Comment