हल्द्वानी: प्रदेश में मानसून की समयावधि में बदलाव की आशंका

By Sanvaad News

Published on:

Follow Us

हल्द्वानी, नैनीताल । उत्तराखंड में मानसून के आगमन और उसकी वापसी के समय अंतराल में बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि फिलहाल किसी नतीजे पर नहीं पहुंचा जा सकता है। इस पर अध्ययन चल रहा है। 
प्रदेश में दक्षिण-पश्चिमी मानसून का आगमन जून माह में औसतन 20 से 23 तारीख के दौरान होता है। 20 से 25 सितंबर तक उत्तराखंड से मानसून की वापसी हो जाती है। यह औसतन तारीख सालों के मानसून के व्यवहार के बाद मानी जातीं हैं। हालांकि विगत कुछ सालों से उत्तराखंड में मानसून औसत तारीख से देरी से आ रहा है और देरी से विदा हो रहा है।

विदाई की बात करें तो अभी उत्तराखंड में मानसून अगले करीब तीन से चार सप्ताह तक और सक्रिय रह सकता है। अनुमान है कि मानसून अक्टूबर माह के पहले सप्ताह में ही विदा होगा। साल 2022 और 2023 में भी मानसून अक्टूबर में ही विदा हुआ था।

आगमन की बात करें तो पिछले तीन सालों से मानसून औसतन तारीख से देरी से उत्तराखंड में आ रहा है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पिछले 10 साल में मानसून ने इस तरह का व्यवहार कई बार दिखाया है। पिछले तीन सालों से यह बदलाव लगातार देखने में आ रहा है। 

Sanvaad News

आपका स्वागत है संवाद पत्र में, जहाँ हम आपको ताज़ा खबरों और घटनाओं से अवगत कराते हैं। हमारी टीम हर समय तत्पर है ताकि आपको सबसे सटीक और नवीनतम समाचार मिल सकें। राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, और तकनीक से संबंधित खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें। संवाद न्यूज़ - आपकी आवाज़, आपकी खबर।

Leave a Comment