हल्द्वानी: एसएसपी की निगरानी में होगी गंभीर अपराधों की जांच

By Sanvaad News

Published on:

Follow Us

हल्द्वानी, संवादपत्र । अपराध और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने पुलिसिंग और सख्त कर दी है। साथ ही फैसला लिया है कि महिला अपराध समेत छह से अधिक गंभीर अपराधों की जांच एसएसपी की निगरानी में होगी। इसके लिए जिले के सभी थानाध्यक्षों को निर्देश के साथ एक प्रारूप भी भेज दिया गया है। 
 लगभग एक माह से अपराध तेजी से बढ़े हैं और खासतौर पर महिला अपराध।

अपराध पर काबू करने के लिए एसएसपी ने जिले के सभी थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए हैं। साथ ही दो विकल्पों वाला एक प्रारूप पत्र जारी किया है। यह प्रारूप थानाध्यक्षों को भरकर एसएसपी को भेजने होंगे। प्रारूप के पहले विकल्प में मुकदमा दर्ज होने से पहले और दूसरे विकल्प में मुकदमा दर्ज होने के बाद की स्थिति स्पष्ट करनी होगी। पहले विकल्प में छह और दूसरे में दिए गए नौ बिंदुओं को भी भरना होगा।

हत्या, लूट, डकैती, दुष्कर्म, सामूहिक दुष्कर्म जैसी घटनाओं की सूचना प्रारूप के साथ एसएसपी को तुरंत पहुंचानी होगी। जिसके बाद एसएसपी की निगरानी में मामले की जांच शुरू होगी। 
 

दरअसल, यह देखने में आया है कि थाना और चौकी स्तर पर कई गंभीर मामलों को या तो दबाने की कोशिश की जाती है या फिर सूचना एसएसपी तक पहुंचाई ही नहीं जाती। इसी को लेकर अब एसएसपी ने सख्त रुख अपना लिया है। एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने बताया कि घटनाओं पर अंकुश लगाने व आरोपी को कड़ी सजा दिलाने के लिए जो संभव हो प्रयास किए जा रहे हैं। इसको लेकर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Sanvaad News

आपका स्वागत है संवाद पत्र में, जहाँ हम आपको ताज़ा खबरों और घटनाओं से अवगत कराते हैं। हमारी टीम हर समय तत्पर है ताकि आपको सबसे सटीक और नवीनतम समाचार मिल सकें। राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, और तकनीक से संबंधित खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें। संवाद न्यूज़ - आपकी आवाज़, आपकी खबर।

Leave a Comment