हरदोई: 2 दिन से धरने पर बैठे किसान, मांगे न सुनने पर पानी की टंकी पर चढ़े 

By Sanvaad News

Published on:

Follow Us

संवाद पत्र । विभिन्न गौशालाओं में हो रहे भ्रष्टाचार की जांच कराने, फर्जी विकलांग वृद्धावस्था पेंशन बंद करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर धरने पर बैठे किसान मंगलवार को पानी की टंकी पर चढ़कर आत्महत्या का प्रयास करने की चेतावनी देने लगे। इसकी खबर सुनते ही प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। टंकी पर चढ़े किसानों को नीचे उतारने का प्रयास किया जा रहा है। 

थाना बेनीगंज क्षेत्र अंतर्गत झरोईया गांव के तमाम किसान सोमवार से विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे थे। उनकी सुध लेने कोई नहीं आया, अधिकारियों की बेरुखी के चलते आखिरकार मंगलवार की दोपहर कुछ किसान पानी की टंकी पर चढ़कर आत्महत्या की घोषणा करने लगे । इसकी खबर सुनते ही प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। आनन फानन में प्रशासनिक अधिकारी व पुलिस मौके पर पहुंची है। किसानों से बातचीत कर उन्हें नीचे उतरने का प्रयास किया जा रहा है।

Sanvaad News

आपका स्वागत है संवाद पत्र में, जहाँ हम आपको ताज़ा खबरों और घटनाओं से अवगत कराते हैं। हमारी टीम हर समय तत्पर है ताकि आपको सबसे सटीक और नवीनतम समाचार मिल सकें। राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, और तकनीक से संबंधित खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें। संवाद न्यूज़ - आपकी आवाज़, आपकी खबर।

Leave a Comment