हरदोई:-बुखार के चलते हुई गर्भवती की मौत, पति और देवर पर लगा आरोप

By Sanvaad News

Published on:

Follow Us

हरदोई, संवाद पत्र । गर्भवती की संदिग्ध हालत में मौत होने पर उसके पति ने कई दिनों से बुखार आने की बात बताते हुए उसी से मौत होना बताया है, जबकि गर्भवती के पिता का आरोप है कि उसका दामाद अपनी सारी कमाई मां के हवाले कर देता था,लेकिन जब उसकी पत्नी खर्च के लिए पैसे मांगती थी तो उसकी पिटाई कर देता था। उसने पति और देवर के ऊपर पीट-पीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। 

उसका कहना था कि पिटाई किए जाने से गर्भवती की नाक से खून भी आ गया था। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे कुछ कहा जा सकता है।

जानकारी के अनुसार पिहानी कोतवाली के दहेलिया निवासी समीर की शादी करीब दो साल पहले लखीमपुर खीरी ज़िले के सिकलापुर थाना मोहम्मदी निवासी जमील उर्फ मुन्ना की 22 वर्षीय महविश के साथ हुई थी। महविश गर्भवती थी। गुरुवार की शाम को उसकी संदिग्ध हालत में मौत हो गई। पति समीर का कहना है कि उसकी पत्नी को कई दिनों से बुखार आ रहा था, उसका काफी इलाज भी हुआ, लेकिन कुछ फायदा नहीं पहुंचा। बेटी की मौत की खबर सुनकर दहेलिया पहुंचें। 

महविश के पिता जमील उर्फ मुन्ना का आरोप है कि उसका दामाद समीर अपनी सारी कमाई अपनी मां के हाथ में दे देता था और जब उसकी पुत्री महविश खर्चे के लिए पैसे मांगती तो समीर और उसका छोटा भाई हसीब उसकी पिटाई करने लगता था। जमील उर्फ मुन्ना का आरोप है कि उसके दामाद समीर ने अपने भाई हसीब के साथ महविश की गर्भवती हालत में बुरी तरह से पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हुई। वहीं पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है, उसकी रिपोर्ट आने के बाद आगे कुछ बताया जा सकता है। फिलहाल सारे मामले की जांच की जा रही है।

Sanvaad News

आपका स्वागत है संवाद पत्र में, जहाँ हम आपको ताज़ा खबरों और घटनाओं से अवगत कराते हैं। हमारी टीम हर समय तत्पर है ताकि आपको सबसे सटीक और नवीनतम समाचार मिल सकें। राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, और तकनीक से संबंधित खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें। संवाद न्यूज़ - आपकी आवाज़, आपकी खबर।

Leave a Comment