स्किन से बीपी तक सबको रखें फिट, बस खाली पेट रोज खाएं 1 अनार

By Sanvaad News

Published on:

Follow Us

स्वास्थ्य :-एक अनार सौ बीमार, इस कहावत को तो आपने सुना ही होगा। आज जानिए 1 अनार और 7 लाभ। जानें रोज 1 अनार खाने से शरीर क्या होगा?

अनार पोषक तत्वों का भंडार माना जाने वाला एक स्वास्थ्यवर्धक फल है। इसके रोजाना सेवन से शरीर को कई लाभ मिलते हैं। अनार अपने खट्टे और मीठे स्वाद के लिए मशहूर है। पोषक तत्वों से भरपूर इस फल में विटामिन-सी, के, फोलेट और पोटैशियम अधिक मात्रा में पाया जाता है। अनार में प्यूनिकैलागिन्स और फ्लेवोनोइड्स नामक दो शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट भी मौजूद होते हैं। जानिए रोज खाली पेट एक अनार खाने से शरीर को क्या-क्या लाभ मिलेंगे।

अनार खाने के अनोखे लाभ:-

एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर

रोजाना खाली पेट 1 अनार खाने से शरीर में बैक्टीरियल इंफेक्शन का खतरा कम होता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक नियमित रूप से अनार खाने से तनाव और सूजन की समस्या कम होती है। अनार हृदय रोग, कैंसर और डायबिटीज की बीमारियों से बचाने में भी मददगार होता है।

हार्ट हेल्थ

अनार अपने एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों के लिए मशहूर है। अनार हृदय रोगों में सहायक होता है। अनार खाने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल बैलेंस रहता है। अनार बीपी की समस्या को भी कंट्रोल रखता है। रोजाना एक अनार का जूस खाली पेट पीने से हार्ट हेल्थ बेहतर रहती है। इससे हार्ट अटैक आने का जोखिम भी कम होता है।

पाचन शक्ति बढ़ाए

अनार फाइबर से भरपूर होता है। फाइबर मल त्याग करने में सहायक है। अनार खाने से आंतों की सफाई होती है। अनार में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाचन तंत्र में सूजन को कम करते हैं। अनार खाने से पेट के अल्सर की समस्या को भी रोका जा सकता है। इसके अलावा पेट की सभी समस्याओं से बचने के लिए भी अनार खाना फायदेमंद होता है।

Sanvaad News

आपका स्वागत है संवाद पत्र में, जहाँ हम आपको ताज़ा खबरों और घटनाओं से अवगत कराते हैं। हमारी टीम हर समय तत्पर है ताकि आपको सबसे सटीक और नवीनतम समाचार मिल सकें। राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, और तकनीक से संबंधित खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें। संवाद न्यूज़ - आपकी आवाज़, आपकी खबर।

Leave a Comment