सीतापुर सड़क दुर्घटना :- सुबह की सैर पर निकली तीन किशोरियों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दो सगी बहनों की मौत, एक गंभीर।

By Sanvaad News

Published on:

Follow Us

सीतापुर, संवाद पत्र । लहरपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित भदफर चौराहे के निकट गुरुवार की सुबह मॉर्निंग वाक पर निकली तीन किशोरियां सड़क हादसे का शिकार हो गईं। अज्ञात वाहन की टक्कर से दो सगी बहनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल  किशोरी को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। 

लहरपुर कोतवाली क्षेत्र के भगहरपुरवा मजरा रुखारा की आरती (12) पुत्री रमाशंकर अपनी 8 वर्षीय बहन रंजना को लेकर मॉर्निंग वॉक के लिए निकली थीं। इनके साथ गांव की खुशबू (14) पुत्री मनोज कुमार भी थी। तीनों इलाके में भदफर चौराहे पर स्थित आर्यावर्त बैंक के सामने पहुंची, इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। हादसे में आरती और उसकी सगी बहन रंजना की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

सूचना मिलते ही भदफर पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल खुशबू को आनन- फानन में अस्पताल भेजा, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मृतक दोनों सगी बहनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी कर रही है। दो सगी बहनों की मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Sanvaad News

आपका स्वागत है संवाद पत्र में, जहाँ हम आपको ताज़ा खबरों और घटनाओं से अवगत कराते हैं। हमारी टीम हर समय तत्पर है ताकि आपको सबसे सटीक और नवीनतम समाचार मिल सकें। राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, और तकनीक से संबंधित खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें। संवाद न्यूज़ - आपकी आवाज़, आपकी खबर।

Leave a Comment