सीतापुर:- सोते रह गए परिजन, चोर समेट ले गए नकदी-गहने

By Sanvaad News

Published on:

Follow Us

सीतापुर, संवाद पत्र । तंबौर इलाके के ऊंचगांव करेहका में चोर एक घर से नकदी और गहने समेट ले गए। गृहस्वामी ने करीब सात लाख के गहने और नकदी चोरी हो जाने का दावा किया है। गृहस्वामी हरिनाम शुक्ला के मुताबिक, उनकी पत्नी पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थीं। इसलिए पुत्र संजय अपने साथ लेकर महमूदाबाद चला गया था।

ऐसे में वे घर पर अकेले थे। रात के किसी पहर चोर पीछे से घर में दाखिल हुए और दो अलमारी का ताला तोड़कर नकदी और गहनों पर हाथ साफ कर दिया। आंख खुलने पर घर में सामान बिखरा हुआ मिला। घटना की सूचना इलाका पुलिस को दे दी गई है।

Sanvaad News

आपका स्वागत है संवाद पत्र में, जहाँ हम आपको ताज़ा खबरों और घटनाओं से अवगत कराते हैं। हमारी टीम हर समय तत्पर है ताकि आपको सबसे सटीक और नवीनतम समाचार मिल सकें। राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, और तकनीक से संबंधित खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें। संवाद न्यूज़ - आपकी आवाज़, आपकी खबर।

Leave a Comment