सीतापुर , संवाद पत्र । कोतवाली तालगांव क्षेत्र के लहरपुर-सीतापुर मार्ग पर मेहंदीपुरवा गांव निवासी रिया वर्मा(11) गांव में हो रहे देवी जागरण को देखने घर से जा रही थी। तभी एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल रिया को परिजनों ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परसेंडी में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
सीतापुर:-देवी जागरण देखने जा रही बालिका को तेज रफ्तार से बाइक वाले ने मारी टक्कर, मौत।
By Sanvaad News
Published on:













