सीतापुर: झिसनी गांव में जंगली जानवरों ने बकरियों को बनाया निशाना, सात को मारकर छोड़, दो को ले गए साथ

By Sanvaad News

Published on:

Follow Us

सीतापुर, संवाद पत्र । जिले के थानगांव इलाके के शंकरपुर झिसनी गांव में जंगली जानवरों के झुण्ड ने हमला कर दिया। रात के अंधेरे में जानवर दो बकरियों को उठा ले गए, सात को मारकर छोड़ दिया। नौ बकरियों पर जंगली जानवरों के हमले की खबर पाकर वन विभाग की टीम गांव पहुंची और ग्रामीणों को सतर्कता बरतने की सलाह दी। ग्रामीणों के मुताबिक, नौ बकिरयों में से दो बकरियों का पता नहीं चल सका है। शेष सात बकरियां दम तोड़ चुकी है। इन सात बकरियों में कुछ बकिरियों का मांस भी जंगली जानवरों ने खा लिया है।

Sanvaad News

आपका स्वागत है संवाद पत्र में, जहाँ हम आपको ताज़ा खबरों और घटनाओं से अवगत कराते हैं। हमारी टीम हर समय तत्पर है ताकि आपको सबसे सटीक और नवीनतम समाचार मिल सकें। राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, और तकनीक से संबंधित खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें। संवाद न्यूज़ - आपकी आवाज़, आपकी खबर।

Leave a Comment