सीतापुर:-चोर समझकर पीटा, युवक के पास मिली पुलिस की वर्दी

By Sanvaad News

Published on:

Follow Us

सीतापुर, संवादपत्र । महमूदाबाद इलाके के एक गांव में लोगों ने चोर समझकर एक संदिग्ध की पिटाई कर दी। खबर मिलने पुलिस मौके पर पहुंची तो युवक के कब्जे से पुलिस की वर्दी, टोपी सहित तमाम दस्तावेज मिले हैं। फिलहाल संदिग्ध से पूछताछ हो रही है। महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र के कस्बा स्थित मोहल्ला नई बाजार उत्तरी में महर्षि वाल्मीकि मंदिर के निकट मोहल्ला वासियों ने एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा लिया।

पूछताछ करते हुए युवक को खम्भे में बांध दिया, फिर पिटाई भी की। खबर इंस्पेक्टर महमूदाबाद अनिल सिंह फोर्स सहित मौके पर पहुंच गए। बंधन मुक्त कराकर उसकी तलाशी ली गई तो युवक के पास आधार कार्ड, पुलिस की वर्दी, हथौड़ी, छेनी व कई कागजात मिले हैं। कागज में बैंक लूटने की बात लिखी है। इंस्पेक्टर अनिल सिंह का कहना है कि संदिग्ध से पूछताछ की जा रही है, जल्द ही स्थितियां स्पष्ट हो जाएंगी।

Sanvaad News

आपका स्वागत है संवाद पत्र में, जहाँ हम आपको ताज़ा खबरों और घटनाओं से अवगत कराते हैं। हमारी टीम हर समय तत्पर है ताकि आपको सबसे सटीक और नवीनतम समाचार मिल सकें। राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, और तकनीक से संबंधित खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें। संवाद न्यूज़ - आपकी आवाज़, आपकी खबर।

Leave a Comment