नई दिल्ली‚ संवाद पत्र। बीते दिन सलमान खान के पिता सलीम खान को धमकी मिली थी। इसके बाद अब पहली बार भाईजान को देखा गया है। घर में गंभीर स्थिति के बावजूद, सलमान ने अपने प्रोफेशनल कमिटेमेंट को पूरा किया है और पूरी सिक्यूरिटी के साथ दुबई में स्पॉट किए गए हैं।
बीते दिन सलमान खान के पिता को धमकी दी गई थी। मुंबई में धमकी मिलने के बाद पहली बार अब सलमान को देखा गया है।एक्टर के घर में ऐसी गंभीर स्थिति बनी होने के बावजूद वह अपने काम के सिलसिले में दुबई चले गए, जिससे ये साफ होता है कि वह अपने काम को लेकर कितने सजग है। हाल ही में सलमान को दुबई मॉल में स्पॉट किया गया है। इस दौरान सलमान की कड़ी सुरक्षा का भी खास ध्यान रखा गया।
सलमान के पिता को मिली थी धमकी
लॉरेंस बिश्नोई का नाम अक्सर सुर्खियों में रहता है। बीते दिन सलमान खान के पिता जब मॉर्निंग वॉक कर रहे थे तो उस दौरान उन्हें धमकी दी गई थी। दरअसल लॉरेंस गैंग के नाम पर सलीम खान को ये धमकी बुधवार को दी गई थी। धमकी में सलीम खान से कहा गया- सही से रहो वरना लॉरेंस बिश्नोई को भेजूं क्या? इसके बाद फिर से सलमान के परिवार पर खतरा मंडराता नजर आने लगा था।
बता दें कि इससे पहले 14 अप्रैल को भी मुंबई के बांद्रा में गैलेक्सी अपार्टमेंट में सलमान खान के घर के बाहर मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात लोगों ने चार राउंड फायरिंग कर वहां डर का महौल बना दिया था।














