सपा ने चलवाई थी रामभक्तों पर गोली, अयोध्या के विकास से हैं परेशान, मिल्कीपुर में सीएम योगी का जोरदार भाषण ।

By Sanvaad News

Published on:

Follow Us

लखनऊ, संवाद पत्र । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को एक बार फिर अयोध्या पहुंचे हैं। सीएम योगी यहां एक हजार करोड़ की 83 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इसमें अकेले मिल्कीपुर के लोगों को 49.75 करोड़ की 40 परियोजनाओं की सौगात दी है। 

मिल्कीपुर के विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला किया। योगी ने कहा कि अयोध्या और मिल्कीपुर के विकास से सपा परेशान है। इन्हीं लोगों ने अयोध्या में रामभक्तों पर गोली चलवाई थी। बता दें अयोध्या के मिल्कीपुर सीट पर होने वाले उपचुनाव की कमान खुद योगी संभाले हुए हैं। ये सीट अवधेश प्रसाद के सांसद बनने के बाद खाली हुई थी।

Sanvaad News

आपका स्वागत है संवाद पत्र में, जहाँ हम आपको ताज़ा खबरों और घटनाओं से अवगत कराते हैं। हमारी टीम हर समय तत्पर है ताकि आपको सबसे सटीक और नवीनतम समाचार मिल सकें। राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, और तकनीक से संबंधित खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें। संवाद न्यूज़ - आपकी आवाज़, आपकी खबर।

Leave a Comment