शारदीय नवरात्रि 2024: पीएम मोदी ने देश वासियों को दी नवरात्रि की बधाई, मां शैलपुत्री को समर्पित एक गीत का वीडियो हुई शेयर ।

By Sanvaad News

Published on:

Follow Us

नई दिल्ली , संवाद पत्र । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को नवरात्रि के आरंभ पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और कामना की कि शक्ति-वंदना को समर्पित यह पावन पर्व हर किसी के लिए शुभकारी सिद्ध हो।

मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘समस्त देशवासियों को नवरात्रि की असीम शुभकामनाएं। शक्ति-वंदना को समर्पित यह पावन पर्व हर किसी के लिए शुभकारी सिद्ध हो, यही कामना है। जय माता दी।’’ उन्होंने कहा कि देवी शैलपुत्री की आराधना के साथ नवरात्रि का आरंभ हो रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की करबद्ध प्रार्थना! उनकी कृपा से हर किसी का कल्याण हो।’’

प्रधानमंत्री ने इसके साथ ही मां शैलपुत्री को समर्पित एक गीत का वीडियो भी साझा किया। इस बार नवरात्र तीन से लेकर 11 अक्टूबर तक है। नवरात्र में मां दुर्गा के नौ रूपों की नौ दिन अलग-अलग पूजा होती है। नवरात्रि पूरे देश में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई जाती है। इसके बाद दशहरे का त्योहार आता है।

Sanvaad News

आपका स्वागत है संवाद पत्र में, जहाँ हम आपको ताज़ा खबरों और घटनाओं से अवगत कराते हैं। हमारी टीम हर समय तत्पर है ताकि आपको सबसे सटीक और नवीनतम समाचार मिल सकें। राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, और तकनीक से संबंधित खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें। संवाद न्यूज़ - आपकी आवाज़, आपकी खबर।

Leave a Comment