लखनऊः- ऐसे हुआ काम तो 10 तक भी नहीं भर पाएंगे सड़कों के गड्ढे।

By Sanvaad News

Published on:

Follow Us

गुरुवार तक 26 प्रतिशत सड़कों के गड्ढे ही भर पाए

लखनऊ, संवाद पत्र । नगर निगम जिस गति से काम कर रहा है ऐसे चले तो सड़कों के गड्ढे भरने और पैचवर्क का काम 10 अक्टूबर तक भी पूरा नहीं हो पाएगा। गुरुवार तक नगर निगम लगभग 26.7 प्रतिशत सड़कों के गड्ढे ही भर पाया है। जिससे आम जन सड़कों पर गड्ढों के बीच चलने को मजबूर हैं। नगर निगम को शहर की लगभग 310 किलोमीटर सड़कों के गड्ढे भरने हैं। नगर निगम का दावा है कि गुरुवार तक लगभग 83 किलोमीटर सड़कों के गड्ढे भरे जा चुके हैं। मुख्य अभियंता महेश वर्मा का कहना है कि गुरुवार को गड्ढामुक्ति और पैचवर्क के कई टेंडर खोले गए हैं। शुक्रवार से गड्ढे भरने के साथ पैचवर्क के काम में तेजी आएगी। 10 अक्टूबर तक गड्ढे भरने और पैचवर्क का काम पूरा हो जाएगा।

नवीनीकरण का टेंडर ही नहीं निकला तो काम कब शुरू होगा
नगर निगम ने शहर की लगभग 354 किलोमीटर सड़कें नवीनीकरण के लिए चिन्हित की हैं। 15वें वित्त की 150 करोड़ की धनराशि से यह काम किया जाना है। नगर निगम नवीनीकरण के लिए अभी टेंडर ही निकाल पाया है तो काम कब शुरू करेगा।

Sanvaad News

आपका स्वागत है संवाद पत्र में, जहाँ हम आपको ताज़ा खबरों और घटनाओं से अवगत कराते हैं। हमारी टीम हर समय तत्पर है ताकि आपको सबसे सटीक और नवीनतम समाचार मिल सकें। राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, और तकनीक से संबंधित खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें। संवाद न्यूज़ - आपकी आवाज़, आपकी खबर।

Leave a Comment