मुरादाबाद, संवाद पत्र। प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था व पुलिस उत्पीड़न के खिलाफ बुधवार को कांग्रेसियों ने मंडलायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन किया और अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। इस दौरान जिला अध्यक्ष असलम खुर्शीद ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं के साथ अपराधों का ग्राफ तेजी से बढ़ता जा रहा है। कानून व्यवस्था पूरी तरह से ठप हो गई है। पुलिस धर्म और जाति देखकर कार्रवाई कर रही है।
ज्ञापन देने वालों में प्रदेश सचिव सचिन चौधरी, महानगर अध्यक्ष अनुभव मल्होत्रा, अल्पसंख्यक विभाग के जिला अध्यक्ष अफजाल साबरी, रामपुर से पूर्व विधायक अफरोज अली खान, आनंद मोहन गुप्ता एडवोकेट, वरिष्ठ कांग्रेसी असद मलाई, संभल जिलाध्यक्ष विजय शर्मा और बिजनौर के जिलाध्यक्ष शेरवास पठान सहित अन्य कांग्रेसी शामिल रहे।













