राष्ट्रपति मुर्मू ने दी प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं….

By Sanvaad News

Published on:

Follow Us

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्म दिवस पर शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति मुर्मू ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने संदेश में कहा, ”प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपने अपने व्यक्तित्व एवं कृतित्व के बल पर असाधारण नेतृत्व प्रदान किया है तथा देश की समृद्धि और प्रतिष्ठा में वृद्धि की है। मेरी कामना है कि आपके द्वारा राष्ट्र प्रथम की भावना से किए जा रहे अभिनव प्रयासों से भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने का मार्ग प्रशस्त हो। मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि आप दीर्घायु हों तथा सदैव स्वस्थ और सानंद रहें।

जन्मदिन पर यादव ने दी मोदी को शुभकामनाएं।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए आज कहा- कि श्री मोदी के नेतृत्व में देश विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि और वैश्विक महाशक्ति बनने की ओर अग्रसर है। डॉ यादव ने एक्स पोस्ट में कहा, ”’नए भारत’ के शिल्पी, विश्व के सर्व सम्माननीय राजनेता आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। आपके यशस्वी नेतृत्व में देश ‘विकसित भारत’ के संकल्प की सिद्धि और वैश्विक महाशक्ति बनने की ओर तेजी से अग्रसर है। बाबा महाकाल आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सुयशपूर्ण जीवन दें, इसी के साथ ढेरों शुभकामनाएं।’

Sanvaad News

आपका स्वागत है संवाद पत्र में, जहाँ हम आपको ताज़ा खबरों और घटनाओं से अवगत कराते हैं। हमारी टीम हर समय तत्पर है ताकि आपको सबसे सटीक और नवीनतम समाचार मिल सकें। राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, और तकनीक से संबंधित खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें। संवाद न्यूज़ - आपकी आवाज़, आपकी खबर।

Leave a Comment