रायबरेली: शादी का झांसा देकर किया सामूहिक दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बना कर रहे थे ब्लैकमेल।

By Sanvaad News

Published on:

Follow Us

जगतपुर/रायबरेली, संवाद पत्र । थाना क्षेत्र की एक गांव की रहने वाली युवती ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र सौंप कर आरोप लगाया है कि एक युवक ने शादी का झांसा देकर अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म  किया और अश्लील वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी दे रहा है।

थाना क्षेत्र की एक गांव की रहने वाली युवती ने बृहस्पतिवार को पुलिस अधीक्षक रायबरेली को शिकायती पत्र सौप कर आरोप लगाया है कि जगतपुर थाना क्षेत्र के एक युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया और अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देते हुए लालगंज में ले जाकर अपने अन्य दोस्तों के संग एक कमरे में सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद आए दिन ब्लैकमेल करते हैं।

अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर जबरन संबंध बनाने का दबाव बना रहे हैं। युवती तंग आकर इसके पूर्व थाने में शिकायत की थी। लेकिन जगतपुर थानेदार ने कार्रवाई नहीं की, जिसकी वजह से पीड़िता ने नवागंतुक पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। जब इस बाबत सीओ डलमऊ अरुण कुमार नौहवार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग है।

Sanvaad News

आपका स्वागत है संवाद पत्र में, जहाँ हम आपको ताज़ा खबरों और घटनाओं से अवगत कराते हैं। हमारी टीम हर समय तत्पर है ताकि आपको सबसे सटीक और नवीनतम समाचार मिल सकें। राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, और तकनीक से संबंधित खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें। संवाद न्यूज़ - आपकी आवाज़, आपकी खबर।

Leave a Comment