रायगढ़:-सीएम योगी को ‘माफिया’ कहा गया महंगा, सपा यूथ ब्रिगेड के सचिव ने कहा ‘माफिया’ की हवा…

By Sanvaad News

Published on:

Follow Us

देवरनियां कोतवाली पुलिस ने सपा नेता को हिरासत में लेकर की कार्रवाई

देवरनियां, संवाद पत्र । समाजवादी पार्टी यूथ बिग्रेड के बरेली सचिव मोहसिन उद्दीन को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर अशोभनीय टिप्पणी करना महंगा पड़ गया। भाजपा कार्यकर्ताओं की शिकायत पर देवरनियां कोतवाली पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए उन्हें हिरासत में लेकर हवालात के अंदर बंद कर दिया। जिसके बाद 12 घंटे उन्हें हवालात में गुजारने पड़े।

मोहसिन उद्दीन पर आरोप है कि उन्होंने सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सपा मुखिया पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को लेकर एक्स पर तुल्नात्मक टिप्पणी की। अखिलेश यादव के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर लगाकर उन्हें माफिया बता डाला। जिसकी  शिकायत नगर पंचायत के भाजपा कार्यकर्ताओ  ने पुलिस से की। इंस्पेक्टर मुकेश कुमार सिंह ने शिकायत को गंभीरता से लेते सपा यूथ बिग्रेड के सचिव मोहसिन उद्दीन को उनके घर से हिरासत में ले लिया। 12 घंटे बाद उनका शांति भंग में चालान किया गया, एसडीएम कोर्ट ने हिदायत देकर जमानत पर छोड़ दिया। ये मामला नगर पंचायत देवरनियां समेत आसपास के क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Sanvaad News

आपका स्वागत है संवाद पत्र में, जहाँ हम आपको ताज़ा खबरों और घटनाओं से अवगत कराते हैं। हमारी टीम हर समय तत्पर है ताकि आपको सबसे सटीक और नवीनतम समाचार मिल सकें। राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, और तकनीक से संबंधित खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें। संवाद न्यूज़ - आपकी आवाज़, आपकी खबर।

Leave a Comment