रामपुर :- मेडिकल संचालक ने की लपरवाई खांसी की जगह दे दिया कीड़े मारने का सिरप, बालक की हालत बिगड़ी ।

By Sanvaad News

Published on:

Follow Us

रामपुर,संवाद पत्र । मिलक तहसील क्षेत्र के क्रमचा गांव में मेडिकल संचालक ने खांसी के सिरप की जगह कीड़े मारने का सिरप दे दिया। सिरप पीते ही बालक की हालत बिगड़ गई। बरेली के एक निजी अस्पताल में उसका इलाज हो रहा है। 

मिलक के गांव क्रमचा निवासी राजकुमार ने अधिकारियों को भेजे शिकायती पत्र में लिखा है। वह आटा चक्की चलाने का काम करता है। सोमवार को वह व उसकी पत्नी घरेलू सामान व सब्जी लेने मिलक गए हुए थे। इस दौरान उसके बेटे देवेश को खांसी आने लगी। ज्यादा खांसी आने पर देवेश मेडिकल पर खांसी की दवाई लेने गया था। उसने मेडिकल संचालक से खांसी का सिरप मांगा।आकर जैसे ही उसने सिरप पिया तो उसकी हालत बिगड़ गई।

पड़ोस के डॉक्टर को दिखाने पर बताया कि देवेश ने जहर का सेवन किया है। परिजनों ने गम्भीर हालत में देवेश को बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर ने जब सिरप की शीशी को देखा तो वह दंग रह गया। सिरप पशुओं के पेट के कीड़े मारने का था। पीड़ित ने मेडिकल संचालक पर पुत्र को जान से मारने की नीयत का आरोप लगाते हुए  अधिकारियों व मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Sanvaad News

आपका स्वागत है संवाद पत्र में, जहाँ हम आपको ताज़ा खबरों और घटनाओं से अवगत कराते हैं। हमारी टीम हर समय तत्पर है ताकि आपको सबसे सटीक और नवीनतम समाचार मिल सकें। राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, और तकनीक से संबंधित खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें। संवाद न्यूज़ - आपकी आवाज़, आपकी खबर।

Leave a Comment