रामपुर : घर में सो रही महिला को दबोचा, फाड़ दिए कपड़े…सामूहिक दुष्कर्म का किया प्रयास

By Sanvaad News

Published on:

Follow Us

रामपुर, संवाद पत्र। शाहबाद थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला का कहना है कि वह अपनी बेटी की ससुराल आई हुई थी। चार अगस्त की रात को वह सो रही थी कि रात करीब दस बजे उसके पड़ोस के ही राकेश,अमित,अभिषेक मौका पाकर उसके कमरे में घुस गए। उसके बाद महिला को दुष्कर्म करने लिए दबोच लिया। बाद में महिला के कपड़े फाड़ दिए। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोगों को आता देखकर आरोपी फरार हो गए। बाद में पीड़िता ने थाने में तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

Sanvaad News

आपका स्वागत है संवाद पत्र में, जहाँ हम आपको ताज़ा खबरों और घटनाओं से अवगत कराते हैं। हमारी टीम हर समय तत्पर है ताकि आपको सबसे सटीक और नवीनतम समाचार मिल सकें। राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, और तकनीक से संबंधित खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें। संवाद न्यूज़ - आपकी आवाज़, आपकी खबर।

Leave a Comment