बरेली, संवादपत्र । बॉलीवुड एक्टर मुकेश जे भारती और फिल्म निर्माता मंजू भारती ने झारखंड के नव-नियुक्त राज्यपाल संतोष गंगवार से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी। कलाकारों ने उम्मीद जताई कि झारखंड में उन्हें और भी फिल्मों की शूटिंग का मौका मिलेगा। दरअसल, अभिनेता मुकेश जे भारती मूलरूप से यूपी के बरेली के ही रहने वाले हैं। बरेली लोकसभा सीट से 8 बार के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार हाल ही में झारखंड के राज्यपाल नियुक्त हुए हैं, जहां बरेली और दूसरी जगहों के लोग उन्हें शुभकामनाएं देने पहुंच रहे हैं।
अभिनेता मुकेश जे भारती ने कहा कि बरेली और झारखंड के लिए ये काफी खुशी के पल हैं। झारखंड को एक शानदार और बेहद अनुभवी शख्सियत का नेतृत्व मिला है। यहां के लोगों का उनका मार्गदर्शन और आशीर्वाद मिलेगा। फिल्म निर्माता मंजू भारती ने कहा कि मुझे आशा है कि झारखंड में और भी फिल्मों की शूटिंग का अवसर प्राप्त होगा। संतोष गंगवार ने अभिनेता मुकेश जे भारती और फिल्म निर्माता मंजू भारती को आर्शावद दिया।
मुकेश जे भारती की बात करें तो वह बरेली के रहने वाले हैं। मार्शल आर्ट के ज़रिये ग्लैमर की दुनिया में छाने वाले अभिनेता मुकेश जी भारती कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। हाल ही में वह बरेली में भी एक फिल्म की शूटिंग के लिए आने की तैयारियों में हैं। लेकिन इस सबके बीच अपने शहर के नेता को बड़ी जिम्मेदारी मिलने पर उन्हें शुभकामनाएं देना नहीं भूले और उन्होंने झारखंड के रांची पहुंचकर राज्यपाल को बधाई दी है।













