यूपी विधानमंडल सत्र: CM योगी ने सपा पर कसा तंज, नेता प्रतिपक्ष से बोले-आपने चाचा को गच्चा दे दिया, UP में अपराध पर कही ये बात

By Sanvaad News

Published on:

Follow Us

लखनऊ,संवादपत्र । यूपी विधानमंडल सत्र की कार्यवाही जारी है, सदन में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना अनुपूरक बजट में कई योजनाओं को लेकर दिए गए बजट की जानकारी दे रहे हैं। इससे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने सदन में उत्तर प्रदेश में अपराध नियंत्रण को लेकर किये गए सरकार के प्रयासों और उनके आधार पर अपराध के ग्राफ में कमी पर अपनी बात रखी। कार्यवाही के दौरान नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय से मुखातिब सीएम योगी ने कहा कि आपने चाचा को गच्चा दे दिया। उन्होंने कहा कि भतीजे को चाचा से डर लगता है। इसपर नेता प्रतिपक्ष के पास बैठे शिवपाल यादव ने कहा कि उन्हें कोई गच्चा नहीं दिया गया है। शिवपाल ने कहा कि गच्चा तो आपने दिया है, आप यूपी में पीछे हट गए।   

उत्तर प्रदेश में अपराध को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि महिला और बाल अपराध निस्तारण में प्रदेश पहले नंबर पर है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के अंदर एक महिला थाना हर जनपद में स्थापित करने के साथ-साथ एक अतिरिक्त थाने की जिम्मेदारी भी महिला थानाध्यक्ष को उपलब्ध कराया है। साल 2020 से हमारी सरकार प्रदेश में मिशन शक्ति अभियान को आगे बढ़ा रही है। मिशन शक्ति के अतंर्गत पिछले 7 वर्षों में हम लोगों ने करीब डेढ़ लाख पुलिस कर्मियों की भर्ती की है। 2017 से पहले कुल 10,000 महिला पुलिस भर्ती हुई थी।  2017 से 2023 तक जो भर्तियां हुई हैं उसमें 20,000 महिला पुलिस की भर्ती हुई है। यानि आजादी के 70 वर्षों में जितनी भर्ती हुई उससे दोगुनी भर्ती पिछले 5 वर्षों में हुई है।  सीएम योगी ने कहा कि ये सरकार महिला के सुरक्षा के प्रति गंभीर है। 

सदन में जानकारी देते हुए सीएम योगी ने कहा कि वर्ष 2017 से 2024 के बीच महिला और नाबालिग बच्चों के खिलाफ यौन उत्पीड़न से जुड़े मामलों में सरकार की तरफ से प्रॉसिक्यूशन तेज करने के सार्थक परिणाम सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि 24,402 मामलों में अभियुक्तों को अब तक सजा दिलाई जा चुकी है। वर्ष 2017 से 2024 तक पॉक्सो अधिनियम के अंतर्गत 9,875 अभियोगों में दोषियों को सजा दिलाई गई है। 

Sanvaad News

आपका स्वागत है संवाद पत्र में, जहाँ हम आपको ताज़ा खबरों और घटनाओं से अवगत कराते हैं। हमारी टीम हर समय तत्पर है ताकि आपको सबसे सटीक और नवीनतम समाचार मिल सकें। राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, और तकनीक से संबंधित खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें। संवाद न्यूज़ - आपकी आवाज़, आपकी खबर।

Leave a Comment