यूपी में फिर होगी बारिश, बदल सकता है फिर मौसम…IMD का अलर्ट….

By Sanvaad News

Published on:

Follow Us

लखनऊ, संवाद पत्र । उत्तर प्रदेश में इस समय दिन के समय तेज धूप गर्मी को बढ़ा रही है, लेकिन जल्द ही इससे राहत मिल सकती है। मौसम विभाग (IMD) की तरफ से आंधी और बारिश (rain) की संभावना जताई गई है। चार दिनों तक आंधी और बारिश (rain) की संभावना बनी रहेगी। मौसम विभाग की तरफ से बताया गया है कि बंगाल की खाड़ी में चक्रवात उठा है, जो उत्तर प्रदेश में बिहार के रास्ते प्रवेश करेगा। बूंदाबांदी के साथ तेज बारिश और आंधी के आसार बन रहे हैं।

उत्तर प्रदेश के अलावा राजस्थान में मानसून की वापसी हो सकती है। जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार बुधवार तक बारिश की संभावना जताई जा रही है। प्रदेश के सात जिलों में वज्रपात की भी आशंका जताई गई है।  भरतपुर, बूंदी , बांसवाड़ा, झालावाड़, कोटो समेत 16 जिलों के लिए अर्लट जारी किया गया है।।

Sanvaad News

आपका स्वागत है संवाद पत्र में, जहाँ हम आपको ताज़ा खबरों और घटनाओं से अवगत कराते हैं। हमारी टीम हर समय तत्पर है ताकि आपको सबसे सटीक और नवीनतम समाचार मिल सकें। राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, और तकनीक से संबंधित खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें। संवाद न्यूज़ - आपकी आवाज़, आपकी खबर।

Leave a Comment