स्क्रैंटन (अमेरिका)संवाद पत्र । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अत्यधिक कड़ी सुरक्षा के बीच रविवार को पेंसिल्वेनिया में गोला-बारूद की उस फैक्टरी का दौरा किया जो रूसी बलों के साथ उनके देश की लड़ाई के लिए आवश्यक हथियारों में से एक का उत्पादन कर रही है। ‘स्क्रैंटन सेना गोला बारूद संयंत्र’ के निरीक्षण के साथ ही अमेरिका की उनकी यात्रा शुरू हो गयी है और इस दौरान वह युद्ध में यूक्रेन के लिए समर्थन जुटाने का प्रयास करेंगे। वह मंगलवार और बुधवार को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा की वार्षिक बैठक को संबोधित करेंगे तथा फिर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन तथा उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के साथ बृहस्पतिवार को वाशिंगटन में वार्ता करेंगे।
यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के द्वारा पेंसिल्वेनिया में गोला बारूद फैक्ट्री का किया दौरा…
By Sanvaad News
Published on:












