मुरादाबाद, संवाद पत्र । समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा मठाधीशों और माफियाओं को लेकर दिए गए बयान को लेकर रोष है। मझोला थाना क्षेत्र के लाइनपार में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा युवा मोर्चो के महानगर अध्यक्ष अभिषेक चौबे का कहना है कि अखिलेश यादव ने मठाधीशों की तुलना माफियाओं से की है। उन्होंने कहा कि हिंदू संतों और माफियाओं में कोई अंतर नहीं है।
मुरादाबाद :-‘मठाधीश और माफिया में ज्यादा अंतर नहीं’, अखिलेश के बयान पर भड़के भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता…पुतला दहन कर जताया विरोध
By Sanvaad News
Published on:













