मुरादाबाद :-भादो में झूम कर बरस रहे बदरा, तापमान में कमी

By Sanvaad News

Published on:

Follow Us

मुरादाबाद। भादो में एक सप्ताह से हर दिन झूम के बारिश हो रही है। पिछले कई दिनों से शाम चार बजे के करीब बारिश होती रही, लेकिन बुधवार की शाम से शुरु हुई बारिश का क्रम गुरुवार दोपहर तक जारी है। सामान्य से अधिक बारिश होने से नदियों का जलस्तर बढ़ने लगा है। बुधवार पूरी रात और गुरुवार दिन भर बारिश होने से महानगर के रामगंगा विहार, आशियाना, गुरहट्टी, गंज बाजार आदि क्षेत्रों में बारिश का पानी भरने से लोगों को असुविधा हुई। कांठ रोड पर सड़क के गड्ढों में पानी भरने से वाहन हिचकोले खाते हुए आगे बढ़े। 

कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर उत्तराखंड के मौसम वैज्ञानिक आरके सिंह ने बताया कि अभी दो तीन दिन बारिश का क्रम जारी रहेगा। इस बार सितंबर में मुरादाबाद क्षेत्र में अच्छी बारिश हुई है। तेज हवा के साथ बारिश होगी। इससे तापमान में कमी आई है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 27 व न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहा। आर्द्रता 87 प्रतिशत रहा। उन्होंने बताया कि अगले दो दिन तेज बारिश का अनुमान है।

तीन दिनों का अधिकतम तापमान
तारीख        अधिकतम तापमान
10 सितंबर  32 डिग्री सेल्सियस
11 सितंबर  31 डिग्री सेल्सियस
12 सितंबर  27 डिग्री सेल्सियस

Sanvaad News

आपका स्वागत है संवाद पत्र में, जहाँ हम आपको ताज़ा खबरों और घटनाओं से अवगत कराते हैं। हमारी टीम हर समय तत्पर है ताकि आपको सबसे सटीक और नवीनतम समाचार मिल सकें। राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, और तकनीक से संबंधित खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें। संवाद न्यूज़ - आपकी आवाज़, आपकी खबर।

Leave a Comment