मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आयुष्मान योजना के 6 साल पूरे होने पर दी बधाई, बताया संजीवनी के समान

By Sanvaad News

Published on:

Follow Us

भोपाल, संवाद पत्र। आयुष्मान योजना ने आज 6 साल पूरे कर लिए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इसे लागू करने और क्रियान्वयन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी है। उन्होंने इसे संजीवनी के समान बताते हुए कहा कि अब 70 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्ग भी इसका लाभ ले सकेंगे

मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने सोमवार को सोशल मीडिया एक्‍स के माध्‍यम से कहा कि स्वस्थ नागरिकों से समृद्ध राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा प्रारम्भ की गई ऐतिहासिक ‘आयुष्मान भारत योजना’ के सफल क्रियान्वयन के 6 वर्ष पूर्ण होने की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।

उन्‍होंने आगे कहा कि अत्यंत प्रसन्नता का विषय है कि अनेकों हितग्राहियों को लाभान्वित कर चुकी इस योजना का लाभ अब 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को भी मिलेगा। इन 6 वर्षों में देश के गरीब नागरिकों को बड़ी व गंभीर बीमारियों से उबरने और निरोग रहने की जो शक्ति मिली है, वह संजीवनी के समान है। असंख्य परिवार बीमारी से इलाज पर होने वाले बड़े खर्च के आगे बिखर जाने से बच गए। आज के पावन अवसर पर मध्यप्रदेश के लाखों परिवारों की ओर से यशस्वी प्रधानमंत्री जी का आभार व्यक्त करता हूँ।

Sanvaad News

आपका स्वागत है संवाद पत्र में, जहाँ हम आपको ताज़ा खबरों और घटनाओं से अवगत कराते हैं। हमारी टीम हर समय तत्पर है ताकि आपको सबसे सटीक और नवीनतम समाचार मिल सकें। राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, और तकनीक से संबंधित खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें। संवाद न्यूज़ - आपकी आवाज़, आपकी खबर।

Leave a Comment