भूकंप के झटकों से हिला पाकिस्तान, अफगानिस्तान से लेकर नई दिल्ली तक महसूस हुए झटके

By Sanvaad News

Published on:

Follow Us

इस्लामाबादः- भारत का पड़ोसी देश पाकिस्तान अभी-अभी आए भूकंप के जोरदार झटकों से हिल गया है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार यह भूकंप पाकिस्तान में दोपहर करीब 1 बजे आया। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 5.8  आंकी गई है।  भूकंप की तीव्रता का असर अफगानिस्तान से लेकर भारत तक महसूस हुआ है। 

भारत में  जयपुर, चंडीगढ़, दिल्ली और नोएडा सहित भारतीय शहरों में हल्के झटके महसूस किए गए। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार भारत में किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। अन्य ब्यौरे का इंतजार किया जा रहा है। 

Sanvaad News

आपका स्वागत है संवाद पत्र में, जहाँ हम आपको ताज़ा खबरों और घटनाओं से अवगत कराते हैं। हमारी टीम हर समय तत्पर है ताकि आपको सबसे सटीक और नवीनतम समाचार मिल सकें। राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, और तकनीक से संबंधित खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें। संवाद न्यूज़ - आपकी आवाज़, आपकी खबर।

Leave a Comment