लखनऊ, संवादपत्र : ख़्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विवि में रोवर्स टीम ने हर घर तिरंगा अभियान का आयोजन किया। इसका कार्यक्रम में कुलपति प्रो.एन.बी.सिंह मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। इस मौके पर स्वतंत्रता के संघर्ष को याद कर इसके महत्व को उजागर किया गया और काकोरी शहीदों के वीरगाथा को 100 साल पूरे होने पर डॉ. मुन्नवर हुसैन ने छात्रों के बीच विशेष उल्लेख किया। जिसमें विश्वविद्यालय के छात-छात्रा और शिक्षक ने अपनी सहभागिता दर्ज कर शायरी व कविता पाठ और उद्बोधन के माध्यम से राष्ट्रव्यापी आभियान को सफल बनाया। कार्यक्रम का आयोजन प्रभारी रोवर्स डॉ.सिद्धार्थ सुदीप ने किया था।
निकाली तिरंगा रैली
विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो. एन.बी सिंह के तत्वाधान में एनएसएस यूनिट चार और पांच द्वारा “हर घर तरंगा” अभियान के तहत विश्वविद्यालय प्रांगण में तिरंगा रैली निकाली। यह तिरंगा रैली एनएसएस समन्वयक डॉ. नलिनी मिश्रा, डॉ. अभय कृष्णा और डॉ. जफरुल नकी के नेतृत्व में भाषा विश्वविद्यालय के एकेडमिक ब्लॉक से शुरू हुई और देशभक्ति के नारे लगाते हुए विश्वविद्यालय के एडमिन ब्लॉक पर समाप्त हुई। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. महेश कुमार ने कहा कि देश का झंडा देश की पहचान है और यह देश के लोगों के लिए सबसे मूल्यवान चीज है, इसलिए इसे दिल और आत्मा से अधिक प्यार करना चाहिए। देश की सेवा करने के लिए हर दम उपस्थित रहना चाहिए और साथ ही पूर्वजों के बलिदान को कभी नहीं भूलना चाहिए।
इस रैली में छात्रों को संबोधित करते हुए एनएसएस समन्वयक डॉ. नलिनी मिश्रा ने कहा कि विश्वविद्यालय परिसर में इस तिरंगा रैली को निकालने का मुख्य उद्देश्य यह है कि छात्रों के दिलों में देशभक्ति की भावना पैदा की जा सके और उन्हें अपने घरों पर भारतीय ध्वज फहराने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके है। इस तिरंगा रैली के अंतिम चरण में डॉ. अभय कृष्णा ने शिक्षकों, छात्रों और एनएस स्वयंसेवकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह झंडा हमें यूं ही नहीं मिला, इसके लिए बलिदानों की एक लंबी शृंखला है, इसकी रक्षा करना और इसका आदर और सम्मान करना हम सब के न केवल जरूरी है बल्कि एक देशभक्त के लिए यह जीवन से भी अधिक महत्वपूर्ण है। तिरंगा रैली में विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर डॉ. नीरज शुक्ल और अन्य शिक्षकों के साथ-साथ छात्र और एन.एस.एस. स्वयंसेवक शामिल हुए।













